बंधुत्व | Bandhutv - Hindi Kavita
हममें बंधुत्व की भावना है
यह देश है हमारा,
हम सब वतन के रखवाले हैं।
हम भारत के शूरवीर हैं,
जनचेतना कर्मवीर हैं।
हम सब में अपनत्व नहीं,
हममें बंधुत्व की भावना है।
हममें भेद नहीं,
बैरी की खैर नहीं,
हमारा दायित्व है,
देश में सुख शांति हो।
हम सब बंधु हैं,
साथ मिलकर
वतन का मान बढ़ाएंगे।
राष्ट्र की उन्नति में,
हम सबका योगदान है।
विश्व पटल पर,
भारत की शान है।
यह मुल्क हमारा है,
हम सब भारत माता की संतान हैं।
(मौलिक रचना)
चेतना चितेरी, प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
26/6/2022,2:48p.m.
0 टिप्पणियाँ