Ticker

6/recent/ticker-posts

काव्य सृजन रत्नाकर सम्मान से सम्मानित होंगे कवि विनय शर्मा दीप

काव्य सृजन रत्नाकर सम्मान से सम्मानित होंगे कवि विनय शर्मा दीप


मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय काव्य सृजन संस्था मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने बताया कि आगामी रविवार दिनांक 5 जून 2022 को के. पी. एम. स्कूल 90 फिट रोड डिसूजा नगर साकीनाका मुंबई के सभागृह में मुंबई के सम्मानित एवं उत्कृष्ट वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में काव्य सृजन के विशिष्ट सम्मान " काव्यसृजन रत्नाकर " से कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप जी का सम्मान किया जायेगा।

kavya-srijan-ratnakar-samman-se-sammanit-vinay-sharma-deep

यह सम्मान उनको उत्कृष्ट लेखन व माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित 11 वीं व 12 वीं कक्षा के नवीन पाठ्यक्रम में मतगयंद सवैया का एक पद 2022- 2023 की काव्य पुस्तक में समाहित कर प्रकाशित हुई है, यह किसी भी रचनाकार के लिए विशिष्ट उपलब्धि है। इसलिए राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन अपने विशिष्ट सम्मान ' काव्यसृजन रत्नाकर ' से उनका सम्मान करते हुए गौरव का अनुभव कर रही है।

इसके पूर्व विनय शर्मा दीप को काव्य सृजन - 2018 में उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु सम्मानित कर चुकी है। इस खुशी में काव्यसंध्या का भी आयोजन किया गया है। पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने मुंबई, नवी मुंबई एवं ठाणे में रहने वाले सभी साहित्यकारों, कलमकारों से निवेदन करते हुए कहा कि उक्त समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए विनय शर्मा दीप का हौसला अफजाई करें तथा काव्य सृजन परिवार को गौरवान्वित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ