Ticker

6/recent/ticker-posts

रमज़ान के बाद ही ईद आखिर क्यों मनाते हैं : ईद के ऐतिहासिक रोचक तथ्य

Ramzan Ke Baad Hi Eid Aakhir Kyon Manate Hain

ईद
रमज़ान के बाद ही ईद आखिर क्यों (?) हैं मनाते।
ईद के ऐतिहासिक रोचक तथ्य- आज हम बताते।

ईद का तमाम मुसलमान बेसब्री से इंतजार करते।
रमज़ान भर रोज़ा रख, अल्लाह की इबादत करते।

सभी लोग नए-नए कपड़े पहन नमाज़ अदा करते।
एक दूसरे के घर जा बच्चों को ईदी या उपहार देते।


खुशियों से भर उत्साह से, चांद देख सभी मनाते।
ईद हैअरबी, मतलब खुशी के दिन बार-बार आये।

ईद प्यार का त्योहार, गले मिल नाराजगी मिटायें।
कुरआन में - ईद खुशियाली जश्न जीत कहलाये।

बद्र लड़ाई में पैगंबर हजरत मोहम्मद जीत आये।
तब से रमज़ान और खुशी, ईद-उल-फित्र मनाये।

ईद रोज़ा के बाद अल्लाह की बख्शीश- तोहफा है।
फितरा ईद की नमाज से पहले दें, वाजिब रिवाज़ है।
ईद के दिन, घर पर बनी सेब खीर खाते खिलाते हैं।।

डॉ. कवि कुमार निर्मल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ