Ticker

6/recent/ticker-posts

प्यार के बदले प्यार न माँगो : प्रेरणादायक कविता Motivational Poem Hindi

Pyar Ke Badle Pyar Na Mango : Motivational Poem Hindi


pyar-ke-badle-pyar-na-mango-motivational-poem-hindi

प्रेरणादायक हिंदी कविता

छलक न जाए पीड़ा मन की,
जग वालो से प्यार न माँगो
करो भले हीं प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो

रीति यही है नीति यही है,
दुनिया वालों प्रीति यही है।
सच्चाई ये जान ही लेना,
दर्द यही है गीत यही है।

करो भले उपकार जगत में,
मौन रहो अधिकार न माँगो।
करो भले ही प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो।।

लुप्त हो गई संवेदना,
वेद पढें! ना पढ़ी वेदना।
शून्य भाव मन मरी चेत्तना,
समझे कोई यही भेद ना।

निश्छलता का पंथ पकड़ लो,
जो भी हो प्रतिकार न माँगो।
करो भले ही प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो।।

निष्ठुर निर्मम की बस्ती है,
जान आदमी की सस्ती है।
बिषय वासना में सब डूबे,
देख इसे व्याकुल धरती है।

सेवा भाव में लिप्त रहो पर,
तुम सेवा सत्कार न माँगो।
करो भले ही प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो।।

मन के अहं विसर्जन करलो,
पुण्य कर्म कुछ अर्जन करलो।
आकर इस संसार सिंधु में,
सत्कर्मों का सृजन करलो।

अपना निर्मल प्यार लुटा कर,
प्यार भरा संसार न माँगो।
करो भले ही प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो।।

भुख लगे तो पेट बांध लो,
माथे पर आकाश टांग लो।
सारा हिंदुस्तान हमारा,
अपना स्वाभिमान माप लो।

भुख से मरना ही बेहतर है,
रोटी और रोजगार न माँगो।
करो भले ही प्यार किसी से,
प्यार के बदले प्यार न माँगो।।
-----
उदय शंकर चौधरी नादान
कोलहंटा पटोरी दरभंगा
विश्व युवा सशक्तिकरण संघ राष्ट्रीय महासचिव
9934775009

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ