Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री बांके बिहारी जी की आरती - Shri Banke Bihari Ji Ki Aarti

श्री बांके बिहारी जी की आरती - Shri Banke Bihari Ji Ki Aarti

श्री बांके बिहारी जी की आरती
आरती करूं तुम्हारी, श्री बांके बिहारी।।
ब्रह्मा की आरती विष्णु की आरती..
उमा सहित त्रिपुरारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

कृष्णा जी की आरती बलदाऊ जी की आरती...
है बृषभानु दुलारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

सरस्वती की आरती मां काली की आरती...
हे मां सिंह सवारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

शुकदेव जी की आरती श्री भागवत की आरती...
व्यास देव गुणधारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

गुरुवर की आरती सब देवों की आरती...
सकल संत तपधारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

आरती गाऊं प्रभु तुम्हे रिझाऊं
चरणन में स्वामी शीश झुकाऊं

कृपा करो बनवारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0

जो जन आपकी आरती गावे
भक्ति ज्ञान सुख - संपत्ति पावे
नाथ चरण बलिहारी, श्री बांके बिहारी।। आरती0


रचयिता -
श्रीमद् भागवत कथा वाचक व युवा रचनाकार
आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज
फोन - 9720299285

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ