Motivational Poem For Kids in Hindi Hasraten Bacchon Puri Karna
हसरतें बच्चों पूरी करना : प्रेरणादायक कविता बच्चों के लिए
शीर्षक- हसरतें बच्चों पूरी करना
विधा- कविता
पढ़ना-लिखना, आगे बच्चों बढ़ते जाना।
साहस कर मुश्किलों से तनिक न घबड़ाना।।
तेरे आगे है भविष्य खड़ा।
तुझको है बनना बहुत बड़ा।।
देश की सेवा तुम बड़ा बन कर करना।
मात पिता गुरुजनों की सेवा भी करना।।
तुझ पर सबकी है आस लगी।
माता-पिता, भाई-बहन हो या सगी।।
पढ़ लिख कर तुम बड़ा बन जाना।
नहीं कभी किसी का दिल दुखाना।।
मेरी सारी हसरतें पूरी करना।
सबकी पीर सदा तुम हरना।।
दिल की मेरी हसरतें पूरी करना।
पढ़ लिख कर तुम आगे बढ़ते जाना।।
वृद्ध- बुजुर्गों का आदर करना।
दीन-हीन जनों की सेवा करना।।
यही ऋचाओं में लिखा है गुनना।
जीवन सादा सुंदर तुम अपना बुनना।।
पुष्पा निर्मल__✍️
@Pushpa Nirmal fb
pushpanirmal12@gmail.com
insta.com/nirmalpushpa
0 टिप्पणियाँ