Ticker

6/recent/ticker-posts

भागवत कथा में गाई जाने वाली कृष्ण भगवान की सुंदर आरती

Bhagwat Katha Mein Gai Jaane Wali Krishna Bhagwan Ki Sundar Aarti

bhagwat-katha-mein-gai-jaane-wali-krishna-bhagwan-ki-sundar-aarti

भागवत कथा में गाई जाने वाली कृष्ण भगवान की सुंदर आरती

आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

जन्म प्रभु यादव कुल धारे
कंस से राक्षस संहारे
पूतना प्राण हरैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

लूटकर दही माखन खायो
सबहि गोपिन के मन भायो
निधिवन में रास रचैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

चरावत गाय नन्द के लाल
संग में खेल रहे सब ग्वाल
कालिया नाग नथैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

गावे सब वेद - मंत्र उच्चारि
आरती करें सकल नर नारि
श्री बलदाऊ जी के भैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

विराजो राधा - पति गोपाल
भक्त आर्यन 'को करो निहाल
मात यसुदा के छैया की
अधर धर बंशी बजैया की।।

रचयिता -
भागवत के प्रखर प्रवक्ता एवं युवा रचनाकार
आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज
फोन - 9720299285

भागवत भगवान की पवित्र आरती Bhagwat Bhagwan Ki Pavitra Aarti

आरती करूं तुम्हारी श्याम
भागवत ग्रंथ सकल सुख धाम।।

गात सनकादिक शारद शेष
पढ़त नित ब्रह्मा विष्णु महेश
सुनावत शुक मुनि सुनहुं नरेश
मुक्तिमय ब्रह्मरूप गुन ग्राम।। आरती करूं0


लिखी कर कृपा महामुनि व्यास रखो हरि - चरणन में विश्वास
यहीं है मनमोहन का वास
यहीं पर राजत राजा राम।। आरती करूं0


कृष्ण की महिमा अमिट अपार
भागवत सब ग्रन्थन को सार
मिटत कलि - मल पावत उद्धार
सदा मुनि भजत ब्रह्म नित नाम।।
आरती करूं0


वेद सब करत मंगलाचार
जाग रही जगमग ज्योति तुम्हार
आरती करत सकल नर नारि
करहूं प्रभु चरणन कोटि प्रणाम।।
आरती करूं 0


श्रवण सब करहिं तेरो गुणगान
रखो प्रभु भारत को सम्मान
जान निज " आर्यन ' को भगवान
दीजिए चरणन में विश्राम।।
आरती करूं 0


संकलित -

( ये आरती पावन ग्रन्थ श्री मद भागवतायन महासागर से संकलित है )

भागवत प्रवक्ता व युवा नेतृत्व
आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज
फोन - 9720299285

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ