Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु भजन लिरिक्स इन हिंदी Guru Bhajan Lyrics In Hindi

गुरु भजन लिरिक्स इन हिंदी Guru Bhajan Lyrics In Hindi

गुरु चरण आगे नित हमसब शीष झुकायेंगे
गुरु कृपाहि केवलम्
गुरु चरण आगे नित हमसब शीष झुकायेंगे।
गुरुकृपा है साथ हमारे आगे हीं बढ़ते जायेंगे।

मानव तन पाया है तो जीवन सार्थक अपना बनायेगें।
हम निज का कर्तव्य निभा अधिकार अपने भी पायेगें।

गुरु के आप्त वचन- विशुद्ध विचार घर-घर पहुचा हम चक्षु खुल जब जाते हैं, अज्ञान हटजाता है।
अज्ञान हटा कर गुरुकुल का महात्म्य सबको समझायेंगे।

मन में व्याप्त वैमनस्य-कटुता भाव हम मिटायेगें।
प्रेम भाव से मन भर भेद-भाव सारा हम मिटायेगें।

ब्राह्ममूहर्त बेला में पाञ्चजन्य का शंखनाद गुँजायेगें।
पाप-पुण्य का भेद बता- सतपथ पर सबको लायेगें।।

नहीं रहेगा भेद-भाव सबसे मुक्ति हम दिलायेगें।
सेवा भाव भरेंगे मनों में सबसे आगे हो जायेगें।।

हम देश का मान चहुँदिसि बढ़ा सत्य फैलायेगें।
अथिति देवो भव- मंत्र हम सब मिल अपनायेगें।

गुरुकृपा है साथ हमारे आगे हीं बढ़ते जायेंगे।
एक है समाज मानव नारा स्वस्तिक परचम लहरायेगें।
पुष्पा निर्मल
बेतिया, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ