Ticker

6/recent/ticker-posts

थल सेना दिवस पर शायरी Indian Army Day Shayari थल सेना दिवस पर कविता

 थल सेना दिवस पर शायरी Indian Army Day Shayari थल सेना दिवस पर कविता

थल सेना दिवस : कविता Thal Sena Diwas In Hindi
(कविता)
“ सेना के जवानों को दिल से विनम्र नमन एवं सभी देशवासियों को स्थल सेना दिवस पर ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।"
थल सेना दिवस खासमखास होता है,
इस पर नाज करता रहेगा हिंदुस्तान।
इस दिवस को मनाकर, हम करते हैं,
देश की बेमिसाल, सेना का सम्मान।
बहादुरी, अनुशासन और बलिदान हैं,
हिंदुस्तान की थल सेना की पहचान।
थल सेना दिवस…………
15 जनवरी का, बहुत बड़ा महत्व है,
इसके पीछे है, बड़ा अच्छा इतिहास।
1949 में ब्रिटिश सेना से मुक्त हुई,
दुनिया को कराया, अपना एहसास।
अमर जवान ज्योति हमारी शान है,
शहीद जवानों को नमन का स्थान।
थल सेना दिवस………
अमर जवान ज्योति देखते बनती है,
कार्यक्रम में भाग लेते राष्ट्र प्रधान।
थल सेना अपनी ताकत दिखाती है
शत्रुओं की गायब हो जाती मुस्कान।
नमन करें हम सब अपनी सेना को,
जिसे सलाम करता, नीला आसमान।
थल सेना दिवस………..
जब भारत की, स्थल सेना चलती है,
जवानों के कदम से धरती हिलती है।
जवान हमारे रहते हैं सदा मेहरबान,
आगे बढ़ते हैं लेकर हथेली पर जान।
थल सेना अपनी राहें खुद बनाती है,
छोड़ती राहों में अपने अमिट निशान।
थल सेना दिवस………….
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

सेना दिवस शायरी Army Day Shayari : मेरे देश के वीर जवान

सलाम-सलाम-सलाम तुम्हें सलाम
मेरे देश के वीर जवान तुम्हें सलाम
सरहद के वीर जवान तुम्हें सलाम
देश की खातिर जीते हो
देश की खातिर मरते हो
देश ही मजहब देश खुदा है
नहीं देश से प्यारा कोई
देश प्रेम की मदहोशी में
हर वक़्त नशे में रहते हो
देश पे मर मिटने की खातिर
कफन बांध सर रखते हो
देश की खातिर जीते हो
देश की खातिर मरते हो
तुम्हारे जज्बे को सलाम
सलाम-सलाम-सलाम तुम्हें सलाम
मेरे देश के अमर शहीदों तुम्हें सलाम
तुम्हारी शहादत को सलाम
लहर ,लहर लहराता तिरंगा
शौर्य की गाथा गाता है
शहीद हुए जो देश की खातिर
उनकी कुर्बानी बताता है
सलाम सलाम सलाम तुम्हें सलाम
जब तक सूरज चाँद रहेगा
ये धरती आसमान रहेगा
मेरा ये हिंदुस्तान रहेगा
शहीदों का सम्मान रहेगा
लहर-लहर लहराता तिरंगा
देता यही पैगाम
देश पे मिटने वालो तुम्हें सलाम
सलाम-सलाम-सलाम तुम्हें सलाम
स्वरचित ..निर्दोष लक्ष्य जैन

सेना दिवस पर ग़ज़ल शायरी Indian Army Day Ghazal Shayari

ग़ज़ल
जवानों से हमारा राज है अब
जवानो से हमारा काज है अब

लुटा दें जान अपनी देश खातिर
शहीदों से हमारा ताज है अब

तिरंगे में लिपट आए दिवाने
शहादत से हमारा साज है अब

चले बेखौफ होकर राह अपनी
जांबाजो से ही हमारा बाज़ है अब

चले आए हैं दुश्मन 'श्याम 'अब तो
निशाने से ही तो आगाज है अब
श्याम मठपाल, उदयपुर

थल सेना दिवस के अवसर पर शायरी और कविताएं

वीर सैनिक
भारतीय सैनिक सीमा पे दहाड़ते,
दुश्मन को रणकौशल से ये पछाड़ते।
रक्षा हित सीमा की ये दिन रात डटे,
आंख दिखाता कोई उसको लताड़ते।।

आतंकी चोरी-चोरी घुस आते हैं,
छिप-छिप कर ये दहशत ही फैलाते हैं,
डरते नहीं बहादुर इनकी चालों से,
वीर साहसी इन्हें मार कर आते हैं।। 

भारतीय सेना इतनी कमजोर नहीं, 
करतब दिखलाती है करती शोर नहीं।
पटक दिया ऐंठी गरदन इन वीरों ने,
खुलकर अरि को मारें हम मुंहचोर नहीं।।

वीर सैनिकों आगे तुमको बढ़ना है,
लाल भारती के दुश्मन पर चढ़ना है।
शक्ति पुंज हो तुमको शौर्य दिखाना है,
नए-नए इतिहास तुम्हें ही गढ़ना है।।
ओम प्रकाश खरे
जौनपुर।१५/०१/२०२२

सेना दिवस पर कविता : भारतीय सेना को सैल्यूट

भारतीय सेना को सैल्यूट
गर्वित ललाट.. सीना सपाट,
विजय मुस्कान अधरों पर, सदा रहती है,
ह्रदय विराट..आंखों में ठाट,
देशभक्ति की धारा, नस-नस में बहती है,
अदम्य धैर्य..निर्भीक शौर्य..
फ़र्ज़ निभाने की ज्वाला, दिल में जलती है,
भारत की जान..तिरंगे की शान,
"भारतीय सेना"की पहचान, यह कहती है!

चलते हैं जब..छाती को तान,
हौसला दुश्मन का, पस्त हो जाता है..
लेती है जब..हाथों में कमान,
दंभ दुश्मन का.. ध्वस्त हो जाता है,
डरते नहीं .. देने को जान,
बलिदान दे..भवानी को तिलक लगाते हैं,
बरसे जो आग..या हो तूफान,
आबरू .. धरती मां की..बचाते हैं।

एक जात..एक ही है धर्म,
तिरंगे की .. सरपरस्ती में रहते हैं,
एकता की मिसाल, जज्बा बेमिसाल,
फ़र्ज़ निभाने के.. जुनून में बहते हैं,
प्रहरी हैं वो .. संतरी हैं वो..
उनके पराक्रम को, नमन हम करते हैं,
जलती रहे "अमर ज्योति" सदा,
"भारतीय वाहिनी" को "सैल्यूट" हम करते हैं!!
हरजीत सिंह मेहरा
लुधियाना पंजाब।
85289-96698

थल सेना दिवस पर शायरी Indian Army Day Shayari थल सेना दिवस पर कविता

भारतीय सेना दिवस पर मुक्तक Indian Army Day Shayari

भारतीय सेना दिवस की हार्दिक बधाई आपको।
मुक्तक - नमन वीर जवानों।
हिन्द की सेना पर गुमान खूब सारा जहान करता है।
देश पर मर मिटने वालो का वतन गुणगान करता है।
छप्पन इंची छाती जवानों सीमा सिना तान खड़े है।
है नमन वीर जवानों जान अपनी बलिदान करता है।
जय हिन्द।
श्याम कुंवर भारती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ