Ticker

6/recent/ticker-posts

दान की महिमा पर कविता | दान पर सुविचार : जीवन में सफलता के लिए दान जरूरी है

दान के महत्व पर कविता | दान पर दोहे | दान पर चौपाई : प्रीतम कुमार झा

poem-on-the-importance-and-glory-of-charity-thoughts-on-donation-in-hindi

दान की महिमा : Poem On Importance Of Charity

जीवन में सफलता का,
अरमान जरूरी है।
ह्रदय निर्मल कर दे,
वो दान जरूरी है।

कर्तव्य के पथ पर हम,
चलते ही चले आगे।
मुश्किल को मिटाते हम,
बढ़ते हीं रहे आगे।

हो जायें अमर कृति,
बलिदान जरूरी है।
ह्रदय निर्मल कर दे,
वो दान जरूरी है।

कर्ण से दानी हो,
या बलि से त्यागी हो।
शिवि सा समर्पण हो,
अद्भुत बड़भागी हो।

करने को नया अब तो,
निर्माण जरूरी है।
ह्रदय निर्मल कर दे,
वो दान जरूरी है।

दुनियां तो कायम है,
अच्छे हीं कर्मों से।
समझें मिलकर इसको,
मन के मर्मों से।

उज्जवल कर दे आंगन,
वरदान जरूरी है।
ह्रदय निर्मल कर दे,
वो दान जरूरी है।

जीवन में सफलता के लिए दान जरूरी है— हिंदी कविता

‌--प्रीतम कुमार झा।
बावनघाट, महुआ, वैशाली, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ