इस जीवन का कोई बीमा कंपनी नहीं, प्रेरणात्मक शायरी इन हिंदी
हाड़ मांस का यह तन, क्षणभंगुर होता है, फिर Life Insurance Kis Baat Ki?
नश्वर यह संसार
है नश्वर यह संसार, है नश्वर यह संसार,
अध्यात्म को लोग समझा करते हैं बेकार।
भौतिक चीजों से जी जान से करते प्यार,
इसलिए नैया, फंस जाती उनकी मझधार।
है नश्वर यह संसार…
है नश्वर यह संसार, है नश्वर यह संसार,
अध्यात्म को लोग समझा करते हैं बेकार।
भौतिक चीजों से जी जान से करते प्यार,
इसलिए नैया, फंस जाती उनकी मझधार।
है नश्वर यह संसार…
अध्यात्म पर अनमोल वचन
हर मानव को उससे करना चाहिए प्यार,
जो परमात्मा है, इस जग का तारणहार।
हाड़ मांस का यह तन, क्षणभंगुर होता है,
माटी भी करती इसका, प्यार से इंतजार।
है नश्वर यह संसार…
महल अटारी, हीरे मोती यहीं रह जाते हैं,
कर्मों के ऊपर, परलोक में होता व्यवहार।
उसके आगे राजा और रंक एक समान हैं,
पाता वही प्यार, जो करता है परोपकार।
है नश्वर यह संसार…
खुशी खोजना ही दुखों का कारण होता है,
लेकिन आज कौन करता इस पर विचार?
जग का नश्वर होना एक शाश्वत सत्य है,
सर्वशक्तिमान को, कोटि कोटि नमस्कार।
है नश्वर यह संसार…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र) जयनगर (मधुबनी) बिहार
जो परमात्मा है, इस जग का तारणहार।
हाड़ मांस का यह तन, क्षणभंगुर होता है,
माटी भी करती इसका, प्यार से इंतजार।
है नश्वर यह संसार…
महल अटारी, हीरे मोती यहीं रह जाते हैं,
कर्मों के ऊपर, परलोक में होता व्यवहार।
उसके आगे राजा और रंक एक समान हैं,
पाता वही प्यार, जो करता है परोपकार।
है नश्वर यह संसार…
खुशी खोजना ही दुखों का कारण होता है,
लेकिन आज कौन करता इस पर विचार?
जग का नश्वर होना एक शाश्वत सत्य है,
सर्वशक्तिमान को, कोटि कोटि नमस्कार।
है नश्वर यह संसार…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र) जयनगर (मधुबनी) बिहार
औरपढ़ें :
आओ जीवन गीत बनाएं, प्रेरणादायक कविता | Motivational Shayari on Life
0 टिप्पणियाँ