नया साल इंतजार कर रहा है New year is waiting New Year Shayari Kavita
हैप्पी न्यू ईयर शायरी हिंदी
नए साल की शायरी
स्वागत में भव्य अनुपम उपहार लेकर,
नया साल आपका इंतजार कर रहा है।
अंदाज इसके बहुत निराले हैं इस बार,
प्यार करनेवाले को प्यार कर रहा है।
स्वागत मे...
पदार्पण से पहले नफ़रत मिटा रहा है,
दिल से कोरोना का डर भागा रहा है।
उस लगता सूरज सो गया गगन में,
आवाज देकर, सूरज को जगा रहा है।
स्वागत में…
कैसे मुस्कुराना है मेहमानों के आगे,
कलियों, फूलों का दीदार कर रहा है।
वसंत बहार से मुलाकात कर रहा है,
दिल का दरिया वह पार कर रहा है।
स्वागत में…
ढूंढ़ रहा है जवाब सारे सवालों का,
पुरानी बातों पर विचार कर रहा है।
ठंड से ठिठुराते बेईमान मौसम को,
फागुन की रंगीन बहार कर रहा है।
स्वागत में...
नई आशाओं के नए पुष्प खिलाकर,
इस दुनिया पर उपकार कर रहा है।
आंधियों और तूफ़ानों से बचाते हुए,
खेवैया बन, नैया को पार कर रहा है।
स्वागत में…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार
नया साल आपका इंतजार कर रहा है।
अंदाज इसके बहुत निराले हैं इस बार,
प्यार करनेवाले को प्यार कर रहा है।
स्वागत मे...
पदार्पण से पहले नफ़रत मिटा रहा है,
दिल से कोरोना का डर भागा रहा है।
उस लगता सूरज सो गया गगन में,
आवाज देकर, सूरज को जगा रहा है।
स्वागत में…
कैसे मुस्कुराना है मेहमानों के आगे,
कलियों, फूलों का दीदार कर रहा है।
वसंत बहार से मुलाकात कर रहा है,
दिल का दरिया वह पार कर रहा है।
स्वागत में…
ढूंढ़ रहा है जवाब सारे सवालों का,
पुरानी बातों पर विचार कर रहा है।
ठंड से ठिठुराते बेईमान मौसम को,
फागुन की रंगीन बहार कर रहा है।
स्वागत में...
नई आशाओं के नए पुष्प खिलाकर,
इस दुनिया पर उपकार कर रहा है।
आंधियों और तूफ़ानों से बचाते हुए,
खेवैया बन, नैया को पार कर रहा है।
स्वागत में…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार
Hindi Urdu Sahitya Sansar per aap padh rahe the नया साल इंतजार कर रहा है New year is waiting New Year Shayari New Year Kavita naya Sal per Hindi kavita ISI Tarah Ki chijon ko padhne ke liye Yahan aapka swagat hai welcome happy new year.
0 टिप्पणियाँ