Ticker

6/recent/ticker-posts

इंसानियत शायरी इंसान की पहचान शायरी Insaan Shayari In Hindi गीता और कुरान शायरी

इंसानियत शायरी

इंसान की पहचान शायरी

मुस्कान शायरी Muskan Shayari Muskurahat Shayari

Insaan Shayari In Hindi

गीता और कुरान शायरी

वो ही गीता वो ही कुर्आन समझते होंगे।
वो जो इंसान को इंसान समझते होंगे।

Attitude Shayari

झाँक लेने का जिन्हें दिल में हुनर आता है
खोखली है मेरी मुस्कान समझते होंगे।

रोजमर्रा की जो चीज़ों पे बढ़ाते कर हैं
मुफ़लिसों को भी वो धनवान समझते होंगे।

कच्चे धागे से बँधे आयेंगे जानिब मेरी
मुझको अपनी वो अगर जान समझते होंगे।

अपनी कमियाँ जो जहां से छुपा के रखता है
लोग उसको गुणों की खान समझते होंगे।

छाँव में मात-पिता की जो अभी हीरा हैं
ज़िन्दगी चीज़ है आसान समझते होंगे।
हीरालाल यादव हीरा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ